जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
सद्गुरू सेवासंघ ट्रस्ट के ट्रस्टी और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. बीके जैन पद्मश्री से सम्मानित

सतना l डॉ. बीके जैन, चित्रकूट स्थित सद्गुरू सेवासंघ ट्रस्ट के ट्रस्टी और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक को चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना में इस सम्मान की घोषणा की गई। सतना के मूल निवासी डॉ. जैन ने शहर के गौरव दिवस पर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।