जबलपुरमध्य प्रदेश
सदर में सायकिल सवार वृद्ध को बे-काबू बाइक सवार ने रौंदा : 12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत


जबलपुर, यशभारत। केंट के सदर में एक बेकाबू बाइक सवार ने घर जा रहे सायकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में घायल को जबलपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान आज शुक्रवार को अलसुबह उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि किशोरी लाल कुछवाहा 65 साल, संजय गांधी नगर थाना केंट का निवासी है। जो 12 दिसंबर 2021 को किसी काम से बाजार गया और वापस घर जा रहा था। तभी सदर बीआरसी गेट के पास वृद्ध को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह रोड से दस फिट उछलकर दूर जा गिरे। इस दौरान वृदध् के सिर में गंभीर चोट आई। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी को तलाश करने में जुटी है।