मध्य प्रदेशराज्य

सतना में सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम :पहले छोटी फिर बड़ी बहन को डसा सांप ने, 24 घंटे में परिवार से उठी दो बेटियों की अर्थी

सतना lसतना में दो सगी बहनों को सांप ने डस लिया। 24 घंटे के अंदर दोनों की मौत हो गई। घटना ग्राम छीन्दा खम्हारिया खुर्द की है।

 

जानकारी के अनुसार, गांव में जमीदार साहू की 10 साल की बेटी सपना साहू गुरुवार देर रात घर में सो रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिवार उसे इलाज के लिए ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।

 

शुक्रवार रात को सपना की बड़ी बहन निशा साहू (17) को भी सांप ने डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद निशा को मृत घोषित कर दिया।लगातार दो बेटियों की मौत से परिवार टूट गया है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

जनपद सदस्य गौरव सिंह ने बताया, शनिवार को दोनों बहनों के शवों का जिला अस्पताल सतनामें पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार होगा।

 

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार सर्पदंश की घटनाएं हो रही हैं। समय पर प्राथमिक उपचार और जागरूकता के अभाव में लोगों की जान चली जाती है। ग्रामीणों की मांग है कि गांवों में सर्प दंश से बचाव और इलाज के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाइयां और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button