सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर के बाद बस पलटी, चुनावी ड्यूटी से लौट रहे 21 पुलिसकर्मी घायल… हड़कंप

भोपाल। नागपुर भोपाल हाईवे पर बरेठा घाट के पास शनिवार सुबह होमगार्ड और पुलिस जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 21 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ट्रक को ओवरटेक करने के कारण सुबह 4 बजे के करीब हुआ।रअसल, छिंदवाड़ा से ड्यूटी खत्म कर जवानों से भरी बस बरेठा घाट पहुंची तो ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे बस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सडक़ किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
छिंदवाड़ा से राजगढ़ जा रही इस बस में 40 जवान सवार थे, जिसमे 34 होमगार्ड जवान और 6 पुलिसकर्मी थे। हादसे में 21 लोग घायल हो गए, मामूली चोट लगने पर 12 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती किया गया और गंभीर घायल 9 जवानों को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।