मध्य प्रदेशराज्य

सड़क के बीच तंत्र-मंत्र : मुर्गे और चावल के साथ तंत्र-मंत्र की क्रियाएं… पढ़े पूरी खबर

मंडला, यशभारत ।शहर के व्यस्त चिलमन चौक पर एक शख्स ने सड़क के बीचों-बीच तंत्र-मंत्र करना शुरू कर दिया। घटना के कारण लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत हो रहा था। शख्स ने व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल के ठीक बीच में बैठकर मुर्गे और चावल के साथ तंत्र-मंत्र की क्रियाएं कीं। उसके इस कृत्य से चारों ओर से आ रहे वाहन अचानक रुक गए, जिससे चौक पर भीड़ जमा हो गई।

 

मौके पर मौजूद लोग इस असामान्य दृश्य को देखकर अचंभित थे। इस दौरान व्यक्ति लगातार असामान्य व्यवहार करता रहा। यह उल्लेखनीय है कि इतने व्यस्त चौराहे पर यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद व्यक्ति बेखौफ होकर सड़क के बीच बैठा रहा। इस स्थिति ने यातायात व्यवस्था के साथ-साथ सार्वजनिक सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए। घटना की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने उसे वहां से हटाया। इसके बाद ही यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर शहर में विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button