जबलपुरमध्य प्रदेश

संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ उगला गुस्सा  

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो) / कांग्रेस पार्टी व युवा कांग्रेस के बैंक खातों को आयकर विभाग द्वारा फ्रीज किए जाने के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर इकाई द्वारा आयकर दफ्तर के सामने संयुक्त रूप से धरना देकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार तथा जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचोरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर आनंद अहिरवार ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के विरुद्ध जाकर अपने अधीन ED, IT जैसी संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम विपक्षी दलों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के ऊपर इनकम टैक्स विभाग द्वारा वित्तीय हमला किया जाना इसका जीता जागता प्रमाण है।

जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के खातों को इनकम टैक्स विभाग ने फ्रीज कर आने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष को लोकतंत्र के सबसे बड़े महायज्ञ लोकसभा के चुनाव में बराबर से खड़े होने से रोकने का प्रयास कर रही है जो लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है।

 

पूर्व जिला शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोट के निर्णय से स्पष्ट हो गया है कि हाल ही में चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में भाजपा के द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है।

 

धरना प्रदर्शन को पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुड्डू राजा बुंदेला, त्रिलोकीनाथ कटारे, अमित रामजी दुबे, सुरेंद्र सुहाने, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे व जितेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौबे, दीपक जैन समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

 

विरोध प्रदर्शन की अंत में राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सोपा गया जिसमें केंद्र में भाजपा शासित सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाकर लोकतंत्र की रक्षा करने की मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन आशीष ज्योतिषी तथा आभार प्रदर्शन सिंटू कटारे ने किया।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, अभिषेक गौर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, शरद पुरोहित, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, दीनदयाल तिवारी, विजय साहू, राकेश राय, हीरालाल चौधरी, सिद्धार्थ बौद्ध, रमाकांत यादव, रवि सोनी, दीपक दुबे, विद्याभूषण तिवारी, सुनील पावा, कमलेश तिवारी, अखिलेश केशरवानी, सागर साहू, रजिया खान, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button