संक्रामक बीमारियों से राहत दिलाने नगर निगम द्वारा चलाया गया आज विशेष अभियान
24 गाड़ियों का काफिला एक साथ शहर में छिड़काव के लिए निकला,

जबलपुर। संक्रामक बीमारियों के फैलाव से शहर के नागरिकों को राहत दिलाने नगर निगम द्वारा आज निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव अभियान विशेष रूप से चलाया गया। इस संबंध में निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने बताया कि आज एक साथ 24 गाड़ियों का काफिला शहर में छिड़काव के लिए रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि यह विशेष अभियान अब नियमित रूप से शहर के सभी मुख्य मार्गो, कॉलोनियों, सघन बस्तियों, मलिन बस्तियों, सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों, के अलावा बाजार क्षेत्रां में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव नियमित रूप से कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि कीटनाशक दवाईयों के छिड़काव से डेंगू, चिकिनगुनिया और अन्य मौसमी बीमारियों से आम नागरिकों को राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि आज संभाग क्रमांक 1 ज्योति नगर इंदिरा गांधी वार्ड संभाग क्रमांक 2 मदन महल वार्ड भारत कॉलोनी एलआईसी के सामने संभाग क्रमांक 3 रामपुर पराठा गार्डन के पास शंकर शाह नगर वार्ड संभाग क्रमांक 13 भवानी प्रसाद वार्ड के अंतर्गत नया मोहल्ला के संपूर्ण क्षेत्र में माता गुजरी कॉलेज परिसर श्री दत्ता भजन मंडल मंदिर गोल बाजार होम साइंस कॉलेज संपूर्ण परिसर में आदित्य हॉस्पिटल के पास संभाग क्रमांक 8 के अंतर्गत प्रेम सागर पुलिस चौकी करिया पत्थर मुक्तिधाम क्षेत्र के आसपास बस्ती में रांची मानेगांव डेंगू प्रभावित क्षेत्र में तरुण दुबे जी के निवास स्थान के आसपास संतोष ठाकुर जी के निवास स्थान के आसपास मानेगांव चंपानगर के संपूर्ण क्षेत्र में शहीद अशफाक उल्ला खां वार्ड के अंतर्गत मंडी मस्जिद के आसपास संपूर्ण क्षेत्र में संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत तिलहरी डेंगू प्रभावित क्षेत्र में पुलिस लाइन क्वार्टर हौंडा पेट्रोल पंप रतन नगर कॉलोनी के संपूर्ण क्षेत्र में त्रिमूर्ति नगर के संपूर्ण क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव के साथ-साथ फागिंग मशीन द्वारा फागिंग का कार्य कराया गया। इसके पूर्व प्रातः काल नगर निगम मुख्यालय से तीन पत्ती होते हुए मालवीय चौक सुपर मार्केट लार्डगंज थाना बड़ा फुहारा कमानिया गेट कोतवाली थाना हनुमानताल घोड़ा नक्कास होते हुए नगर निगम मुख्यालय तक कीटनाशक दवा का छिड़काव जेट मशीनों से किया गया।