श्रीमती किरण जैन (कार पार्लर) का निधन : नरयावली नाका मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ स्थानीय ऑटोमोबाइल व्यवसायी स्व अनिल जैन की धर्मपत्नी श्रीमती किरण जैन का बुधवार की सुबह नागपुर में उपचार के दौरान करीब 67 वर्षीय की आयु में दुःखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज गुरुवार को सुबह नरयावली नाका मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र विक्की जैन एवं सनी जैन (कार पार्लर) ने दी। अंतिम संस्कार में विभिन्न वर्गों के समाजसेवी, व्यापारी व राजनीतिक वर्ग ने हिस्सा लिया।
भगवानगंज स्थित सनी कार पार्लर के संचालक स्व अनिल जैन की धर्मपत्नी एवं विक्की जैन – स्मृति जैन एवं सनी जैन-पीटीएस एसपी श्रीमती लवली सोनी की माताजी तथा अरविंद जैन की भाभी श्रीमती किरण जैन थीं। वे अपने पीछे नाती पोतों समेत भरपूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। दिवंगत श्रीमती किरण जैन सुप्रसिद्ध चिकित्सक रहे स्व डॉ छोटेलाल जैन परिवार की बहू थीं। वे अपने मिलनसार स्वभाव के साथ धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं।
दिवंगत श्रीमती किरण जैन की अंतिम यात्रा निज निवास आर्चाय विद्यासागर नगर, खुरई रोड, से नरयावली नाका मुक्तिधाम पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
दिवंगत श्रीमती किरण जैन के अंतिम संस्कार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया, डॉ जवाहरलाल जैन, उद्योगपति नेवी जैन, प्रिंस नरेश जैन, सौरभ जैन घड़ी, कमल जैन चैनपुरा, पूर्व पार्षद राकेश राय, योगेश जैन ढोलक, कमल जैन चैनपुरा, पंकज सिंघई, अमन चन्नी, राकेश बजाज, धर्मवीर साहू, अजीत जैन, विनीत तालेवाले, अर्पित अग्रवाल जैन, पवन ताले वाले, डॉ शैलेंद्र तिवारी, पूर्व पार्षद विनोद सोनी पहलवान, श्याम घोषी समेत बड़ी संख्या में समाज सेवियों, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों, व्यापारी एवं व्यवसायी वर्गों ने हिस्सा लेकर भावपूर्ण विदाई दी। अंतिम संस्कार के पश्चात मुक्तिधाम पर ही शोकसभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।







