जबलपुरमध्य प्रदेश

श्रद्धा वेयरहाउस में किसानों ने  चक्का जाम कर किया हंगामा : समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में प्रशासनिक लापरवाही पर आक्रोश

नरसिंहपुर lजिले के गोटेगांव विकासखंड अंतर्गत गर्रा रोड स्थित श्रद्धा वेयरहाउस में किसानों ने  चक्का जाम कर  हंगामा कर दिया , गोटेगांव में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में प्रशासनिक लापरवाही के चलते किसनो की परेशानियां बढ़ रही है | कहीं सर्वेयर की मनमानी तो कहीं बारदान की कमी सहित अन्य कई समस्याओं से किसान लगातार परेशान हैं | रोजाना होने वाली परेशानियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते आखिरकार किसानों के सब्र का बांध टूट गया और आज उन्होंने मूंग तुलाई ना होने से परेशान होकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया|

नगर के जबलपुर रोड बायपास के आगे सांई श्रद्धा वेयर हाउस के सामने मुख्य मार्ग पर मूंग खरीदी में हो रहे भेदभाव के चलते नाराज किसानों ने चका जाम कर दिया और सभी किसान इकट्ठे होकर सड़क पर बैठ गए। उन्होंने वेयर हाउस वालों पर आरोप लगाया कि साफ की हुई मूंग भी खरीदी नहीं जा रही है |
किसान तीन दिन से इंतजार करते करते परेशान हो गए हैं |
सरकार तो किसानों के लिए बड़े बड़े वादे और दावे करती है परंतु देश का अन्नदाता खुद परेशान हो रहा हम सभी को न्याय चाहिए ।

 

किसानों की उपज को खरीदी केन्द्रों में भिजवाए ऐसी किसानों ने मांग की है साथ मूंग खरीदी शीघ्रता के साथ की जाए। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने चक्का जाम खत्म किया और कल से मूंग खरीदी की उचित व्यवस्था किए जाने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App