जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

शीतलहर ने बढ़ाई ठंड,सुबह से छाया कोहरा : अधिकतम तापमान में 4 डिग्री गिरावट

सिवनी यश भारत:-शीतलहर के कारण जिले मे सर्द हवाएं चल रही है। और लोगो को तेज ठंड का अहसास हो रहा है। आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है। कल आसमान में छाए बादलों के बावजूद रविवार को तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान 4 डिसे की गिरावट दर्ज हुई है। बर्फीली हवाओं से वातावरण में सिहरन बढ़ा दी है। दरअसल वर्षा के पूर्वानुमान के बीच पड़ोसी जिलों में हुई हल्की वर्षा का असर जिले की आवोहवा में देखने को मिल रहा है।

जिससे शीतलहर के प्रभाव से एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 8.8 डिसे पर पहुंचने के बाद शुक्रवार से इसमें बढ़ोत्तरी देखी जा रही थी। इसी तरह 10 जनवरी से अधिकतम तापमान बढ़ोत्तरी के साथ 27.2 डिसे पर पहुंच गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहने के बाद रविवार को 4 डिसे गिरकर 23.6 डिसे पर आ गया है। ठंड व ठिठुरन के साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। शाम होते होते बादल साफ होने के साथ बर्फीली हवाओं का असर देखा जा रहा है। मंद गति की सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। चिकित्सकों ने बुजुर्गो और बच्चों को शीतलहर से बचाने की सलाह दी है।

 

फसलों में पाला की आशंका:- मौसम में बदलाव से सुबह और रात. में कोहरा का असर फसलों पर पड़ने की आशंका है। कृषि विज्ञानियों का कहना है कि हवाएं चलने पर पाला तुषार का खतरा कम होगा। सर्द हवाएं रूकने पर फसलों में विभिन्न रोगों के साथ पाला पड़ने की आशंका बढ़ जाएगी। इससे चने फसल में इल्लियों व गेंहू फसल पीली पड़ने की संभावना बढ़ेगी। किसानों को पाला से फसलों को बचाने कृषि तथा विज्ञानी ने रात में हल्की सिंचाई खेत की मेढ़ पर धुआं करने की सलाह दी है।

 

6 दिनों में तापमान की स्थिति

तारीख अधिकतम न्यूनतम

7 जनवरी 23.4 12.6

8 जनवरी 23.69.6

9 जनवरी 24.68.8

10 जनवरी 27.29.0

11 जनवरी 27,010.4

12 जनवरी 23.6 13.4

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App