मध्य प्रदेशराज्य

शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर लगायी आग, मच गया हड़कंप : आरोपी छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Table of Contents

नरसिंहपुर यशभारत। एक शिक्षिका के घर पहुंचकर पेट्रोल डालकर एक छात्र ने आग लगा दी, जिससे शिक्षिका आग से झुलस गई जिसे उपचार हेतु तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षिका को जबलपुर रिफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को शिक्षिका ने साड़ी पहनी थी जिस पर आरोपी छात्र ने कमेंट्स किया था जिसकी शिकायत शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधन से की थी उसी बात से नाराज होकर छात्र शिक्षिका के घर पहुंचा और अपने पास रखा पेट्रोल उसके ऊपर डाला और आग लगा दी। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने बताया कि आरोपी की पहचान सूर्यांश कोचर उम्र 18 वर्ष निवासी कल्याणपुर थाना डोंगरगांव के रूप में हुई है, जो पहले उत्कृष्ट विद्यालय का छात्र था। पुलिस के अनुसार आरोपी और पीडि़ता एक-दूसरे को जानते थे। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य जी एस पटेल द्वारा बताया गया कि आरोपी सूर्यांश कक्षा 9 वीं तक उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में अध्ययनरत् था उसकी खराब तबीयत और लगातार आने वाली शिकायतों के कारण उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि वह अपनी उम्र से बड़े लोगों के साथ रहता था। वर्तमान में सूर्यांश कल्याणपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं बायोलॉजी संकाय का छात्र है। वहां के प्राचार्य ओ पी कौरव ने बताया कि सूर्यांश कुछ दिन पहले दादा के साथ जयपुर जाने की बात कहकर स्कूल से गया था और उसके बाद से लौटा नहीं था। आरोपी छात्र शिक्षिका के घर बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और पेट्रोल छिडक़ा और लाइटर से आग लगाकर तुरंत वहां से भाग गया। एसडीओपी मनोज गुप्ता ने बताया कि थाना कोतवाली में महिला द्वारा देर रात रिपोर्ट लेख करायी की 15 अगस्त को साड़ी पहनने की बात पर नाराज होकर आरोपी सूर्यांश उर्फ पाश्र्व कोचर पिता वीरेन्द्र कोचर उम्र 18 वर्ष 1 माह निवासी कल्याणपुर थाना डोंगरगांव जिला नरसिंहपुर के द्वारा महिला के घर आकर महिला पर एवं साडी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गयी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 621/2025 धारा 124 (1), 332 इ बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल टीम गठित कर आरोपी को डोंगरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button