जबलपुरमध्य प्रदेश

शादी में गए वृद्ध के घर चोरों का धाबा : 1 लाख के सोने-चांदी के जेवरात पार, दरबाजे के ताले तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। रांझी के सिद्दीविनायक कॉलोनी में दरमियानी रात चोरों ने धाबा बोलते हुए, दरबाजे के ताले तोड़कर करीब 1 लाख के सोने और चांदी के जेवरात पार कर दिए। पीडि़त जब घर पहुंचा तो दरबाजे के ताले टूटे हुए देखकर दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे गहने गायब थे। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला कायम कर, आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज ख्ंागाल रही है।

जानकारी अनुसार रामकुमा बस्ती पिता आरबी बस्ती 62 साल ने बताया कि वह मकान नंबर 64, रांझी का निवासी है। देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। जब वापस आकर देखा तो अलमारी से गहने साफ हो चुके थे। शातिर चोर करीब एक लाख के गहने चोर कर रफूचक्कर हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App