सागर l शादी के नाम पर धोखा देने वाली महाठग दुल्हन और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है l बहेरिया थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से आरोपियों को दबोचा l दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला तब सामने आया जब ग्राम मझगुवां निवासी पुष्पेंद्र घोषी ने पुलिस से शिकायत की कि नैनू नाम की महिला और उसके साथियों ने शादी कराने के नाम पर उससे 1.30 लाख रुपये ले लिए और बाद में फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन जबलपुर मिली तो पुलिस टीम ने वहाँ दबिश देकर आरोपी अमृता उर्फ नैनू उर्फ नेहा और उसके साथी महेश रजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने ठगी की बात कबूल करते हुए बताया कि वे गैंग बनाकर शादी के नाम पर लोगों को धोखा देते हैं।
Back to top button