मध्य प्रदेशराज्य

शादी की खुशियों के बाद पसरा मातम : मारपीट से आहत दूल्हे ने लगा ली फांसी… क्षेत्र में हड़कंप

रीवा। रीवा में शादी की शहनाइयों के बाद दूल्हे के साथ मारपीट की गई जिससे आहत होकर दूल्हे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है । वहीं ; इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

 

मिली जानकारी के अनुसार विद्यांशु सोंधिया पिता शियाशरद सोंधिया, उम्र 27 साल बरौं चचाई थाना सेमरिया का रहने वाला है। वह सूरत मे रहकर नौकरी करना था। उसकी 20 अप्रैल को शादी थी। शादी के कारण ही वह रीवा आया हुआ था। घर में वैवाहिक कार्यक्रम के कारण खुशियों का माहौल था। 20 अप्रैल को ही बरौ चचाई से बारात रीवा के बोदाबाग आई थी। विद्यांशु की धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद युवक हंसी खुशी अपना वैवाहिक जीवन जी रहा था कि इसी पर गांव के दबंगों की बुरी नजर गढ़ गई।

 

उन्होंने  दोपहर को विद्यांशु को खेत पर बुलाया। उससे शराब के लिए रुपए लिए। शराब पिए और नशे में उसके साथ मारपीट की। सारा पैसा भी छींन लिए। जब मारपीट की सूचना विद्यांशु के भाई को हुई तो उसने अपने दोस्तों को मौके पर भेजा। दोस्तों ने उसे बचाया और घर ले आए। इसी मारपीट से वह इतना आहत हुआ कि शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब उसने घर पर ही फांसी लगा ली। जब घर वालों ने कमरे के अंदर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। तुरंत उसे नीचे उतारा गया। संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पीडि़त परिवार मारपीट करने वाले गांव के दबंगों के खिलाफ ही कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्हीं प्रताडऩा से युवक के फंदे पर झूलने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button