जबलपुरमध्य प्रदेश

शादी करो नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा : महिला के घर में घुसकर शोहदे ने पकड़ लिया हाथ, शोर मचाने पर भागा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के पुराना कंचनपुर में एक 43 वर्षीय महिला से विवाह करने दबाव बना रहे शोहदे ने सारी हदें पार कर, देर रात महिला के घर में घुस गया और बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर शोहदा वहां से भाग गया। जिसके बाद रोत हुए थाने पहुंची महिला ने मामले की शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर, शोहदे को तलाश करने में जुटी है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 43 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि वह पुराना कंचनपुर भट्टा मोहल्ला की निवासी है और पास ही एक अस्पताल में कार्य करती है। जिसके चलते कुछ समय से फिरोज से उसकी जान पहचान हो गयी थी। जिसका फायदा उठाकर फिरोज उसके घर में घुस गया और विवाह करने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान आरोपी ने अभद्रता भी की। लेकिन शोर मचाने पर फिरोज वहां से भाग गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button