शहर के पुराने बदमाश रईस चपटा पर चाकुओं से हमला

जबलपुर यश भारत । शहर के पुराने अपराधी रईस चपटा को हनुमान ताल थाना क्षेत्र के नूरानी गेट के पास दो युवकों ने चाकू मार दिया। यह घटना शनिवार देर रात की है। चाकू रईस चपटा की कमर के नीचे लगी है।
बताया जा रहा है कि हमलावरों में से एक का नाम साबिर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले साबिर का रईस चपटा से एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते आज यह हमला किया गया है।
इस हमले में रईस चपटा के साथ एक और व्यक्ति घायल हुआ है। दोनों घायलों को रसल चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साबिर जिसने रईस चपटा को चाकू मारी है, वह वारिस मिश्रा गोलीकांड में भी आरोपी रह चुका है, इसके अलावा विजय यादव के साथ जिस युवक का एनकाउंटर हुआ था, यह उसका भाई भी है, हालांकि पुलिस ने अभी इस बात पर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है






