शहपुरा गोलीकांड : पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचकर कट्टा और बाइक की जब्त

जबलपुर, यशभारत। शहपुरा में रंजिशन फायर कर फरार होने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचकर घटना में प्रयुक्त कट्टा और बाइक जब्त कर ली है। जिन्हें आज शुक्रवार को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
जानकारी अनुसार पुलिस को सोनू सिंह लोधी 24 वर्ष निवासी हरदुआ पाटन ने बताया कि पहले उसके दोस्त जितेन्द्र सिंह एवं महेन्द्र सिंह के साथ पिपरिया निवासी रंजीत ंिसंह एवं तुलसी सिंह का विवाद हुआ था तभी से रंजीत एवं तुलसी से रंजिश है। पीडि़त ने बताया कि विगत दिन रंजीत और तुलसी सिंह लोधी बाजार में गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो रंजीत सिंह और तुलसी लकड़ी से मारपीट करने लगे जिससे उसे एवं जितेन्द्र तथा महेन्द्र भी घायल हो गए। वह अपने साथियों के साथ बाइक में बैठकर भागकर जाने लगा , रंजीत सिंह तथा तुलसी सिंह लोधी ने बाइक से पीछा करते हुए कट्टे से फ ायर किया। जिसके बाद पुलिस ने रंजीत सिंह लोधी 20 वर्ष तथा तुलसी सिंह लोधी 19 वर्ष निवासी थाना बेलखेडा को अभिरक्षा में लेते हुये कट्टा एवं बाइक जब्त की गई है। दोनों को आज शुक्रवार को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।