जबलपुरमध्य प्रदेश

शराब पीने को लेकर पति-पत्नी का हुआ विवाद:शराबी पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, बेटी को भी किया घायल

 

https://youtu.be/OBNphwac8mwhttps://youtu.be/OBNphwac8mw

आप रोज-रोज शराब पीकर आते है मारपीट करते हो यह ठीक नही है। आपको इतनी भी शर्म नही आती कि आपके बच्चे बड़े हो गए है। अब शराब पीकर आए तो मुझसे बुरा कोई नही होगा। पत्नी की इतनी बातें सुनते ही प्रह्लाद सिंह आवेश में आ गया और घर पर ही रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, मां को बचाने के लिए जब बेटी आई तो शराब के नशे में धुत प्रह्लाद ने उस पर भी वार कर दिया। घटना में प्रह्लाद की पत्नी ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया तो बड़ी बेटी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहीं है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के वाले प्रह्लाद सिंह को जबलपुर की बेलखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर के पथरिया गांव में रहने वाला प्रह्लाद सिंह शराब पीने का इस कदर आदी है कि अधिकतर समय नशे में धुत रहता है। बुधवार की रात शराब पीकर जब प्रह्लाद घर आया तो पत्नी तारा बाई उसे समझाने लगी। तारा बाई ने कहा कि यह अच्छी बात नही है कि तुम हमेशा शराब के नशे में धुत रहते हो और काम नही करते। पत्नी की इतना बात सुनते ही प्रह्लाद सिंह आवेश में आ गया और उसने घर के ही कोने में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी के गले में मार दी। कुल्हाड़ी लगते ही तारा बाई के गले से खून बहनें लगा। बेटी रजनी जब अपनी मां को बचाने आई तो प्रह्लाद सिंह ने अपनी बेटी के गले पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद प्रह्लाद सिंह मौके से भाग गया, वही चीख-पुकार सुनते ही गांव वाले घर आए और घायल रजनी सिंह को 108 से मेडिकल कालेज ले गए। रजनी सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

बेलखेड़ा थाने में पदस्थ एसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रह्लाद सिंह शराब का आदी है, नशे में धुत होकर इससे पहले भी उसने कई मर्तबा पत्नी तारा बाई के साथ मारपीट की है। बुधवार क हुए विवाद पर उसने अपनी पत्नी तारा बाई की हत्या कर दी है जबकि बेटी रजनी को भी घायल कर दिया है। आरोपी प्रह्लाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button