जबलपुरमध्य प्रदेश
शराबी ने घोंप दिया चाकू : पुरानी रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर में एक शराबी ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गालियां देते हुए चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गया। घायल युवक आधे घंटे तक वहीं तडफ़ता रहा। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार इकराम उद्दीनन उर्फ कालू मंसूरी 24 वर्ष निवासी गाजीनगर ने पुलिस को बताया कि पिद्दी उर्फ जारिफ ने उसे फोन कर कहा कि दोस्त का जन्मदिन है तुम पार्टी में आ जाओ, वह पार्टी में नगर निगम शासकीय आवास गाजीनगर अपने दोस्त मोनू खान के साथ गया था। रात में पिद्दी उर्फ जारिफ जो शराब नशे में था उसे देखकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलोज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो किसी नुकीली चीज से हमलाकर उसकी दोनों जांघों में हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।







