जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर डाॅ. आनंद राय को 50 हजार के मुचलके पर जमानतः कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कहा न्याय की जीत हुई

जबलपुर, यशभारत। व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डाॅक्टर आनंद राय को शनिवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। उन्हें दो दिन पहले दिल्ली से गिरफ्तारी किया गया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच उन्हें भोपाल लाई। यहां शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने डाॅ. राय को क्राइम ब्रांच को एक दिन की रिमांड पर सौंपा। शनिवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। यहां से 50 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी गई। डाॅ. राय के खिलाफ शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा के स्क्रीनशाॅट वायरल करने के मामले में अजाक थाने में केस दर्ज कराया गया था।इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस नेता विवेक कृष्ण तन्खा ने टवीट कर कहा कि न्याय की जीत हुई है। श्री तन्खा ने कहा कि मप्र सरकार के विरोध के बाबजूद भोपाल अदालत बेल दी है इससे जाहिर होता है कि करप्शन के खिलाफ जंग की शुरूआत हो चुकी है।