वोट चोरी के सवाल के साथ कांग्रेस सड़क पर, ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी तीखे तेवर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कटनी, यशभारत। मतदाता सूची में गड़बड़ी औऱ ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। पार्टी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए जनता का समर्थन हासिल कर रही है। कांग्रेस ने बीजेपी पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कटनी (शहर ) के अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में मतदाता सूची के 2025 के शुद्धिकरण, औऱ ओबीसी आरक्षण सबंधी लबित प्रकरणों के समाधान की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन पत्र अपर कलेक्टर को सौपा गया।
इससे पूर्व सुबह साढ़े 11 बजे आस्था प्लाजा स्थित शहर कांग्रेस के अस्थाई कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्रित हुए और हाथों में वोट चोर गद्दी छोड़ की तख्तियां लिए हुए नारेबाजी करते हुए बड़े काफ़िले के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। कांग्रेसजनो ने कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा की केंद्र सरकार ने वोटो की चोरी कर सत्ता में कब्जा किया है जिसकी सच्चाई लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व में ही उजागर कर कर दी है। उन्होंने मीडिया के सामने सारे प्रमाण भी दिए है। श्री शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में जमकर हेरफेर किया है। जिसकी जांच की जावे। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सरकार अपनी नीति स्प्ष्ट करे। इस अवसर पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा भाजपा सरकार ओबीसी आरक्षण को लेकर डबल गेम खेल रही है। अगर सरकार की नीयत ठीक है तो स्प्ष्ट करें। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कहा ओबीसी के मामले में अधिकांश याचिकाएँ ओबीसी वर्ग द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दायर की गई हैं। परंतु राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना स्वयं कानून के विपरीत है, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है।उन्होंने मतदाता सूची को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा भाजपा की सत्ता वोटो की चोरी से बनी है।
इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान ज्ञापन सौंपने में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला,ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण माधुरी जैन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांश अंशु मिश्रा,पिछड़ा वर्ग ग्रामीण अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, बीएम तिवारी, जालिम यादव, ईश्वर दास वहरानी, सुरेंद्र मिश्रा,अजय गोटिया, कमलेश यादव, श्याम यादव, श्याम पाहुजा, नारायण निषाद, शकील भाई जान, आफताब अहमद , माधवेंद्र सिंह, शशि शेखर भारद्वाज, विनय दहिया,दिग्विजय सिंह, राजेश जाटव, नरेंद्र राय, शेख ,आनंद पटेल, कमल पांडे, सिकंदर आजाद, अभय खरे, पंकज सोनी, सुनील जायसवाल, सुरेंद्र मोहन, रमेश अहिरवार, सुधील पटेल,अंशु गुप्ता,माधवेंद्र सिंह, विवेक बिरहा, राहुल पटेरिय, अरुष शुक्ला, रंजीत सिंह, समर सिंह , राम निगम, मनोज गर्ग ,राकेश चौधरी सतीश राय विक्रम प्रसाद जार्ज डेविड रॉबिन पटेल अहमद कुरैशी रमेश प्यासी श्याम गोटिया विजय मंगल चौधरी प्रवेश खमरिया शुभांशु विश्वकर्मा चंद्रशेखर स्कूल, विपिन दुबे, अजय खटीक,आशीष तिवारी , मनोज गर्ग, राहुल पटेरिया,राम निगम शुभम चौबे मुन्ना कुशवाहा पवन कॉल शिवकुमार तिवारी मुकेश मिश्रा अशोक मोर्या संजय गुप्ता दीपू केवट गुड्डू मौर्य ललित सोनी हितेंद्र स्वर्णकार रतन नामदेव सुरेंद्र तिवारी अनुज यादव सुभाष चौधरी हरीश यादव हाफिज सलाहुद्दीन नीरज पांडे बिहारी यादव सुरेंद्र यादव , सचिन शर्मा आदि कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।









