जबलपुरमध्य प्रदेश

विश्व स्वास्थ्य दिवस आज : स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन उसके बिना सब व्यर्थ

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

नरसिंहपुर; यशभारत। जीवन के सभी सुख तब ही अर्थपूर्ण लगते जब आप स्वस्थ होते अन्यथा बिना स्वास्थ्य समस्त वैभव-विलास निर्रथक बन जाते हैं। तब ही तो हमारे पूर्वजों ने पहला सुख निरोगी काया को माना और उसके लिए अनेक घरेलू नुस्खें व उपाय भी थे। जिन्हें हमने ही छोड़ दिया तो बीमारियों ने चारों तरफ से घेर लिया ऐसे में लोगों को बार.बार जागरूक करने 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी देशों के साथ मिलाकर इसे मनाने का निश्चय किया क्योंकि, सेहत से बढ़कर कुछ नहीं होता है। हमारी थोड़ी-सी लापरवाही व गलतियों से हम अपने कीमती स्वास्थ्य को खो देते तो उसके प्रति सजग-सतर्क करने के उद्देश्य से यह दिन 1950 से प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है।

 

इस अवसर पर हेल्थ को समर्पित नगर की प्रतिष्ठित संस्थान काया योग एंड जूम्बा फिटनेस सेंटर की संचालिकाओं सुश्री इंदु सिंह व नमिता जनोरिया ने सभी सदस्याओं के लिए एक विशेष फिटनेस प्रोग्राम आयोजित किया। जिसमें सभी मेम्बर्स की सम्पूर्ण फिटनेस को जांचने के लिए कुछ अलग-अलग टेस्ट लिए गए। जिससे कि वे अपने शरीर के कमजोर व मजबूत पक्ष को समझकर उसके अनुसार अपना वर्कआउट प्लान कर सकें कि उन्हें किस अंग या बॉडी पार्ट पर अधिक फोकस करना है।

 

हमारा शरीर एक मशीन की तरह होता जिसमें सभी अंग आपस में जुड़कर भी स्वतन्त्र रूप से अपना कार्य करते रहते और मिलकर हमारे शरीर को गतिमान व सक्रिय बनाये रहते हैं। देह के इन सभी हिस्सों की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए जरूरी कि बीच-बीच में इन्हें जांच भी लिया जाए ताकि, समय से पूर्व आने वाली गड़बड़ी का पता लगाया जा सके। फिर यदि कोई कमी समझ आये तो उसे दूर करने प्रयास भी किया जाए जिसके लिए वल्र्ड हेल्थ डे से बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता है।

 

इस दिन काया में दोनों हेल्थ कोच सुश्री इंदु सिंह व नमिता जनोरिया के मार्गदर्शन में सभी के हृदय, फेफड़े, आंखों, घुटनों, कंधों, एड़ी, कलाई आदि के लिए अलग-अलग परीक्षण किए गए जिनके आधार पर मार्किंग कर सुनिश्चित किया गया कि आगे किस तरह से फिटनेस पर काम करना है।

 

हर साल डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वास्थ्य दिवस के लिए किसी न किसी थीम का चयन किया जाता और इस बार 2024 की थीम मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार रखी गई है। यदि हर व्यक्ति यह समझ सके कि अपने स्वास्थ्य को बनाये रखना उसका अपना व्यक्तिगत अधिकार और दायित्व तो फिर वह उसे मेंटेन करने के लिए कोई भी स्वास्थ्य विकल्प अपना सकता जिसकी कमी नहीं है। आज स्वास्थ्य को बनाना व बनाये रखना चुनौती नहीं क्योंकि, अब इसके लिए सभी जगह बहुत अच्छे सुव्यवस्थित फिटनेस सेंटर व प्रशिक्षित ट्रेनर उपलब्ध हैं।

 

 

जिनके सही सरंक्षण व दिशानिर्देश में कोई भी अपनी सेहत को बना सकता और एक बार मनचाहा परिणाम हासिल कर लेने के बाद उसे बरकरार भी रख सकता जिसके लिए काया योग एंड जूम्बा फिटनेस सेंटर प्रतिबद्ध है। जो अपने यहां आने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रखने के साथ-साथ उन्हें खान-पान सम्बन्धी जानकारियां भी प्रदान करती रहती जिससे कि वे आजीवन स्वस्थ व निरोगी बन सके कि स्वास्थ्य का वरदान बिना पौष्टिक खान-पान व मेहनत के हासिल नहीं होता है।

Related Articles

Back to top button