विवाद के बाद अलग रह रहे दम्पत्ति को महिला पुलिस ने दी समझाईश, मनमुटाव दूर कर साथ रहने का दिलाया संकल्प

कटनी, यशभारत। पति-पत्नी के बीच कभी-कभी छोटी-छोटी सी बातों को लेकर मनमुटाव हो जाता है। मनमुटाव के चलते दाम्पत्य जीवन में दरार आने लगती है। इस तरह के मामले सामने आने के बाद महिला पुलिस द्वारा पति-पत्नी को समझाइश दी जाकर उन्हें एक बार फिर साथ रहने की सलाह देकर खुशी-खुशी घर रवाना किया जाता है। ऐसे ही एक मामले में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर द्वारा दम्पत्ति को थाने बुलाकर उनकी शिकातयों को सुना गया और उन्हें साथ रहने की समझाइश दी गई। महिला थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने कहा कि कईयों बार छोटी-छोटी सी बातों से दाम्पत्य जीवन में दरार आ जाती है, जिससे दोनों का जीवन खराब हो जाता है। इस तरह के मामलों का आपसी रजामंदी से निराकरण करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में महिला थाना प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाकर उनके परिजनों के समक्ष मामले का निपटारा किया गया है। पुलिस की समझाइश और सुखद दाम्पत्य जीवन को लेकर दोनों पक्षों ने अपने मनमुटाव समाप्त कर एक साथ रहने का संकल्प लिया।