विभु ने दांयी कनपटी से सटाकर मारी थी गोली, जो दिमाग में फंस गई
पीएम रिपोर्ट में खुलासा

जबलपुर, यशभारत। बरगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संजय यादव के बेटे विभव (विभु) 17 वर्ष ने दायीं कनपटी पर बंदूक सटाकर खुद को गोली मारी थी। शुक्रवार सुबह 8:45 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद यह जानकारी सामने आई। कनपटी पर लगी गोली मस्तिष्क की हड्डी को तोड़ते हुए उसी टूटी हड्डी में फंस गई थी जिसकी वजह से वह दूसरी तरफ से बाहर नहीं निकल पाई। फारेंसिक विभाग अध्यक्ष डा. विवेक श्रीवास्तव ने शव का पोस्टमार्टम किया।
मस्तिष्क के बीच मिली गोली
पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गई गोली विभु के मस्तिष्क के बीच में मिली। गोली को बाहर निकाल लिया गया है जिसकी फारेंसिक जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल कालेज अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
यह है मामला
गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथी ताल कालोनी निवासी तथा बरगी क्षेत्र से विधायक संजय यादव के बेटे विभु ने गुरुवार दोपहर कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले विभु ने सुसाइड नोट लिखा था। उसने अपने चार दोस्तों को मोबाइल से मैसेज भी किया था। बताया जाता है कि पोस्टमार्टम उपरांत विभु के शव को मेडिकल से ले जाया गया। दद्दा घाट तिलवारा में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
इनका कहना है
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे विभव का पोस्टमाटज़्म किया गया। गोली मस्तिष्क के भीतर टूटी हुई हड्डी में फंसी मिली। पोस्टमार्टज़्म के दौरान गोली को बाहर निकाला गया।
डाक्टर विवेक श्रीवास्तव, फारेंसिक विभागाध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज अस्पताल