जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विपक्ष को अमित शाह ने बताया कौरवों की सेना , कहा प्रधानमंत्री  ने 10 साल में पालिटिक्स ऑफ परफार्मेंस की स्थापना की

भोपाल, यश भारत। कंन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भाजपा जब से जनसंघ के रूप में बनी है, शुरुआत से ही हमने चुनाव को सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं माना बल्कि लोकतंत्र का उत्सव और जनसंपर्क का जरिया माना है। चुनाव हमारे लिए हमारे सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने का जरिया है। उन्होंने भोपाल में प्रबुद्ध वर्ग से संवाद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में पालिटिक्स आफ परफार्मेंस की स्थापना की l

 

अमित शाह बोले- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में पालिटिक्स आफ परफार्मेंस की स्थापना की चुनाव हमारे कामों के हिसाब-किताब देने का जरिया है। आप सभी प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी जनमत बनाने की है। समाज में आपके विचारों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि आपके विचारों को हमारा समाज सुनता है और मानता भी करता है। स्वतंत्र भारत के पश्चात् अधिकतर चुनाव में जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद केंद्र में रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 10 साल में इन चार बुराईयों को समाप्त कर पालिटिक्स आफ परफार्मेंस की स्थापना की है। शाह ने कहा- देश का जनादेश जातिवाद, तुष्टिकरण, परिवारवाद या भ्रष्टाचार से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

 

आज देश में दो खेमे पड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृतव में देशभक्तों का संगठन है तो दूसरी तरफ सात परिवारों का घमंडिया गठबंधन है, जो कि ये मानते हैं कि बड़े परिवार में जन्म लेने वाले ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं। जो केवल अपने परिवार का हित साध सकते हैं वे गरीबों, दलितों, शोषितों, किसानों या मजदूरों का हित नहीं कर सकते। वे भारत को विश्व में सम्मान नहीं दिला सकते हैं। भारत को केवल वही सम्मान दिला सकता है जो अपने जीवन का कण – कण देश को समर्पित कर सकता है।

 

सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा- कांग्रेस सरकार में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था जहां भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो। कांग्रेस ने आकाश, पाताल, समुद्र, धरती और अंतरिक्ष में भी भ्रष्टाचार किया है। हमारे देश की सीमाएं असुरक्षित थी, आतंकी हमले होते थे। माताएं-बहनें असुरक्षित थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज किसी की हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंख उठाकर देख ले, और यदि हिम्मत हुई तो सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये मुंहतोड़ जवाब हमने दिया है।

केंद्रीय मंत्री बोले- मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये पीएम मोदी की गारंटी है कि तीसरे जनादेश के बाद हमारा देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। आज हमारा देश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

 

ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसका मोदी सरकार में विकास नहीं हो रहा है। मनमोहन सरकार में पालिसी पैरालिसिस था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बन रही नीति देश के विकास में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है। मोदी सरकार ने देश में गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने और हीनभावना को खत्म करने का काम किया है। गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आपसे आग्रह है कि ऐसी पार्टी चुने जो भविष्य बनाकर उसे पूरा करने का माद्दा भी रखती हो।

 

भाजपा ने जो कहा है, वो करके दिखाया है। हमारी नीतियों में सर्वस्पर्षी और समावेशी नीति है। अभेद सुरक्षा वाले महान भारत का संकल्प है। हमारी नीतियों में भ्रष्टाचार खत्म कर विकसित भारत के निर्माण का ध्येय है। अंग्रेजों के बनाए कानून को खत्म किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज दुनियाभर में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद, तुष्टिकरण, परिवारवाद से मुक्ति प्रदान की है।

मोदी सरकार में अंग्रेजों के बनाए नियमों और कानून को खत्म किया गया है। हमारा संकल्प था कि इस देश से धारा-370 हटाकर जम्मू-कश्मीर को स्वतंत्र करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटाकर नया इतिहास रचा है। ये मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है कि जम्मू-कश्मीर में विकास तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

 

10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें से 5वें नंबर पर आ गई पाकिस्तान या अफगानिस्तान से भारत में आये शरणार्थियों को मोदी सरकार ने सीएए लाकर करोड़ों नागरिकों को नागरिकता देकर स्वतंत्रता के समय भारत सरकार के वादे को पूरा किया है।

पीएम मोदी ने तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान प्रदान किया है। पीएम मोदी ने सिर्फ 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर ला दिया। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये मोदी जी की गारंटी है… तीसरे टर्म में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel