मध्य प्रदेशराज्य
विद्यालय एवं परिवहन वाहनों की सघन चेकिंग, 22 बसों पर कार्यवाही, 29 हजार वसूला शुल्क

दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 13 से 31 मई तक चलाए जा रहे विद्यालय वाहन एवं परिवहन वाहन चैकिंग विशेष अभियान के तहत दमोह ज़िले में सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा इमलाई तिराहा क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में निरीक्षक दलबीर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही में कुल 22 बसों में मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं न पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की गई। संबंधित बसों पर कुल ₹29,000 का समन शुल्क वसूला गया।
मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार यह अभियान बिना पंजीयन, बिना फिटनेस, बिना लाइसेंस, बिना सुरक्षा उपकरण, अधिगति तथा बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु संचालित किया जा रहा है।
यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।







