जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
विजय नगर पीएनटी काॅलोनी में फ्रिज ब्लास्ट हुआः बंद पड़े फ्रिज को चालू करना महंगा पड़ा

जबलपुर, यशभारत। विजय नगर पीएनटी काॅलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में फ्रिज ब्लास्ट हो गया है और घर में आग लग गई। तेज आवाज के साथ जब फ्रिज फटा तो काॅलोनी के लोग बाहर निकल आए। तत्काल इसकी खबर नगर निगम फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहंुची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में अन्य कोई अहोनी नहीं हुई।
निगम फायर बिग्रेड को सूचना मिली कि विजय नगर पीएनटी काॅलोनी में रहने वाले बीपी राय के घर में फ्रिज ब्लास्ट होने से आग लग गई है। मौके पर पहंुची फायर बिग्रेड टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि फ्रिज बहुत दिनों से बंद था , बीपी राय ने बंद फ्रिज को चालू करवाया जिसके बाद उसमें ब्लास्ट हो गया।