जबलपुरमध्य प्रदेश
विजय नगर जगदंबा कॉलोनी में 10 लाख की चोरी: गांव गया था पूरा परिवार यहां चोरों ने उठाया फायदा

जबलपुर, यशभारत। शहर में लगातार चोरी घटनाएं बढ़ रही है। सूने घरों को निशाना बनाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। विजय नगर के जगदंबा कॉलोनी में भी एक सूने को घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 10 लाख रूपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात उस वक्त हुई जब पूरा परिवार अपने गांव के घर में रहने गया था।
विजय नगर जगदंबा कॉलोनी निवासी देवी सिंह ने बताया कि घर के सभी सदस्य पाटन स्थित अपने गांव में बने घर में रहने के लिए गए थे। आज सुबह आकर जब विजय नगर वाले घर में देखा तो गेट का ताला टूटा हुआ था, घर के अंदर अलमारियां खुली थी। चैक किया तो अलमारी में रखे 1 लाख रूपए और करीब 10 लाख के जेवर गायब थे।