जबलपुरमध्य प्रदेश

विक्टोरिया अस्पताल से मरीज लापता : बर्न वार्ड में एक महिने से था भर्ती, परिजनों के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। विक्टोरिया अस्पताल में एक महिने से भर्ती मरीज युवक के लापता होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। युवक यहां पिछले एक माह से भर्ती था, परिजन जब युवक को देखने पहुंचे तो पहले तो विक्टोरिया प्रबंधन ने युवक के डिस्चार्ज का बहना बताया, लेकिन जब परिजनों ने कहा कि उन्होंने डिस्चार्ज नहंी करवाया है, तो बात बढ़ गयी। जिसके बाद विक्टोरिया अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने गुमइंंसान कायम कर, मामले की छानबीन करने में जुटी है।

नरेश सिंग राठौर एएसआई थाना ओमती ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतीक गुप्ता निवासी न्यू कंचनपुर ने बताया कि उसका भाई प्रशांत गुप्ता 27 साल को विक्टोरिया में एक महिने पहले भर्ती किया गया था। युवक एक हादसे के दौरान बुरी तरह जल गया था। लेकिन जब कल वह अपने भाई से मिलने विक्टोरिया गया तो वहां उसका भाई नहीं मिला। प्रबंधन से बात की तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया और तो और दो टूक कह दिया कि इतने बड़े अस्पताल में वह मरीज को कहां खोजेंगे।

पुलिस निकाल रही फुटेज
पीडि़त प्रतीक गुप्ता ने बताया कि उसने विक्टोरिया अस्पताल और आसपास बहुत खोजने की कोशिश की। यहां तक की हरेक मरीज से पूछताछ की। लेकिन उसके भाई का कहीं कोई पता नहीं चल सका है। जिसके बाद पुलिस मामले में विक्टोरिया और आसपास के सीसीटीव्ही फुटेेज निकाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button