मध्य प्रदेशराज्य

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,  युवक की दर्दनाक मौत :दूसरा गंभीर घायल;  शादी से वापस लौट रहे थे

मंडला यशभारत। जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूंडा में देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन ने दो युवकों को टक्कर मार दी थी। मृतक की पहचान बरगांव (पालसुंदर) निवासी संजय मरावी के रूप में हुई है। हादसे में घायल जीत उइके नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोनी का निवासी है। उसके हाथ में फ्रैक्चर आया है और उसका इलाज नैनपुर के सिविल अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक शादी समारोह से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

 

डिठौरी-मंडला रोड पर ग्राम डूंडा के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। शनिवार सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फरार अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button