मध्य प्रदेशराज्य

वायरल फीवर का प्रकोप, 1000 के पार पहुंची ओपीडी :   खानपान में सावधानी बरतने की सलाह

Table of Contents

मंडलाl जिले में मौसम परिवर्तन का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिख रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 900 से 1000 मरीज पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीजों में सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत है। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हैं। 300 बेड वाले जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या क्षमता से ज्यादा हो गई है। रविवार को भर्ती मरीजों की संख्या 402 थी। यह संख्या अभी भी 400 के करीब बनी हुई है। धूप और उमस के बाद अचानक बारिश से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है। बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखी जा रही है।

इसकी वजह उनकी कम रोग प्रतिरोधक क्षमता है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे ने बताया कि यह मौसमी बीमारियों का समय है। दो-तीन महीने वायरल इंफेक्शन का पीक सीजन रहता है। उन्होंने मौसम को देखते हुए खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विजय धुर्वे ने बताया कि यह मौसमी बीमारियों का समय है। दो-तीन महीने वायरल इंफेक्शन का पीक सीजन रहता है। उन्होंने मौसम को देखते हुए खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button