लोकतंत्र को साकार कर रही भाजपा :-अमिता चपरा, शहडोल संभाग की प्रथम भाजपा महिला जिला अध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में किया झंडावंदन

शहडोल। भाजपा जिला कार्यालय पर 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहडोल संभाग की प्रथम भाजपा महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने झंडावंदन किया। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। मिठाई वितरण कर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया श्रीमती अमिता चपरा ने समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा बड़े गौरव का विषय है कि आज ही के दिन ही भारत का संविधान लागू हुआ था। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान के माध्यम से जिस लोकतंत्र की कल्पना की थी उसे केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा साकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समूचे विश्व में देश का मान, सम्मान बढ़ा है। देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयसिंहनगर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती मनीषा सिंह जी ने देश ,प्रदेश जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा भारत की आजादी के साथ अनेक देश भी आजाद हुए थे। इन सभी में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। हमें भारत के संविधान व लोकतंत्र पर गर्व हैं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी पूर्व जिला अध्यक्ष अनुपम अनुराग अवस्थी , जिला उपाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, भूपेंद्र मिश्रा ,सुशील शर्मा, शीतल पोद्दार, राकेश तिवारी, जिला महामंत्री संतोष लोहानी, मनोज सिंह आर्मो, जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, राजेश्वर उदानिया ,योगेंद्र चतुर्वेदी,सुभाष सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली, पिंकू शुक्ला, प्रकाश गुप्ता, विनय केवट, नगर अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, चंद्रेश द्विवेदी, अरुण चपरा ,सूर्यकांत मिश्रा ,शोभित वर्मा, अभिषेक चौकसे,अमित गुप्ता बंटी, विजय जसवानी, संतोष रावत, रोहित कटारे, ऋषिराज गुप्ता, मनीष गुप्ता, रवींद्र वर्मा, अरुण पटेल, नीलम चतुर्वेदी अंजुला नामदेव एवं जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।