लॉर्डगंज में 15 लाख की धोखाधड़ी: ब्याज की लालच में पल्स इंडिया कंपनी में रुपए करवाए थे जमा

जबलपुर यश भारत। लार्डगंज के सर्वोदय नगर रानीताल निवासियों के साथ धोखाधड़ी करते हुए पल्स इंडिया कंपनी में रुपए जमा कराने के नाम पर शातिर जालसाज ने 15 लाख रुपए हड़प लिए| अलग अलग लोगों से रुपए लेकर आरोपी भाग गया|पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है|
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि सर्वोदय नगर निवासी एस रामाराव केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कोयरी नायडू ने उसे बताया कि पल््स इंडिया लिमिटेड कंपनी में रुपए जमा करने से अच्छा ब्याज मिलता है| उसने रुपए जमा करने से मना किया तो नायडू ने कहा कि उसके पैसे नहीं रुकेंगे अगर कंपनी पैसा नहीं लौटा पाएगी तो मैं तुम्हें तुम्हारा पैसा लौट आऊंगा | इस कारण वह नायडू की बातों में आ गया और उसने 50 50 हजार रुपए दो बार नायडू को जमा करने के लिए दिए|इसके साथ ही नेलइया ने चार लाख, कुर्ला राव ने 4 लाख 50 हजार, दुर्गा ने दो लाख, तुलसम्मा 62,500 रुपए, डी रामू ने 137, 500 रुपए, राममूर्ति ने 1,25,000 एवं गुरअम्मा ने 75,000 रुपए कोयरी नायडू को दिए थे। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है|