जबलपुरमध्य प्रदेश
लॉकडाऊन में प्रशासन की सख्ती: सुबह-3 तो शाम को 2 घंटे खुलेंगी दूध की दुकानें, शनिवार-रविवार को प्रतिबंधित रहेंगे सब्जी के ठेले
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जारी किए आदेश

जबलपुर, यशभारत। कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लॉकडाऊन परिपालन को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। जिसमें तय किया गया है कि सुबह-शाम कुल 5 घंटे ही दूध की दुकानें और शनिवार-रविवार को सब्जी ठेले पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा शाम 7 बजे के बाद सब्जी-फल के ठेले भी प्रतिबंधित रहेंगे। इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर विवाह कार्यक्रमों पर पूर्णत: प्रतिबंध कलेक्टर द्वारा लगाया गया है।
होम डिलेवरी के साथ खेल की गतिविधियां बंद रहेगी
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने अपने आदेश में कहा कि रविवार-शनिवार को होम डिलेवरी पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा इसके साथ ही रोजाना मैदानों में होने वाली खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाा गया है।