देशमध्य प्रदेशराज्य

लुधियाना कोर्ट के बाथरूम में ब्लास्ट, 2 की मौत, वकीलों की हड़ताल से बची कई जानें

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

पंजाब का लुधियाना शहर गुरुवार को धमाके से दहल गया। जानकारी के मुताबिक, लुधियाना जिल एवं सत्र न्यायालय की 6 मंजिला इमारत में करीब 12.22 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका कोर्ट की तीसरी मंजिल के बाथरूम में हुआ। 3 लोगों की मौत की सूचना है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों की पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत यह रही कि गुरुवार को वकीलों की हड़ताल थी। इस कारण यहां भीड़ नहीं थी। यदि यह ब्लास्ट सामान्य दिनों में होता तो कई लोगों की जान जाती। सत्र न्यायाधीश मुनीश सिंगला के निर्देश पर न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली कराया गया है। सत्र न्यायाधीश ने न्यायाधीशों, कर्मचारियों को अदालत बंद करने और घर वापस जाने के लिए कहा गया है।

सामने आई पहली तस्वीर से साफ है कि कोर्ट की इमारत को नुकसान पहुंचा है। धमाका इतना भीषण था कि आसपास की इमारतों के कांच टूट गए। परिसर में खड़ी गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी साफ नहीं है कि धमाका किसने और क्यों किया। आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा भी हो सकता है। हालांकि स्थानीय लोग इसे बम धमाका करार दे रहे हैं और प्रदेश की कानून तथा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न उठा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि घायलों के खून के छींटे छत तक पहुंच गए। यह कोर्ट 6 मंजिला इमारत की है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह बम ब्लास्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button