इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

लिंक में क्लिक करते ही कट गए 76 हजार रुपए : ऑनलाइन फ्रॉड कर जालसाज ने युवती को ठगा

गोरखपुर में मामले की जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर में ऑनलाइन ठगी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसकी लिंक पर क्लिक करते ही युवती के चार बार में 76 हजार रुपए कट गए। जिसकी शिकायत युवती ने थाने में दर्ज की थी। जांचोपरांत पुलिस ने मामला कायम कर, अज्ञात जालसाज को सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक सोसायटी निवासी युवती ने पुलिस को बताया था कि 14 नवम्बर 2021 को उसके मोबाइल पर चार मैसेज आए। मैसेज आते ही उसने मैसेज के माध्यम से दी गई लिंक पर क्लिक किया।

एसबीआई बैंक अकाउंट से कट गयी रकम
पीडि़ता ने बताया कि क्लिक करते ही उसके एसबीआई बैंक अकाउंट से चार बार में 76 हजार रुपए की रकम कट गयी। जिसका पता उसे तब चला जब बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया। जिसके बाद पीडि़ता सीधे कटंगा शाखा पहुंची। जहां बैंक अधिकारियों से बात की। लेकिन उस मसले पर बैंक अधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज की थी। संपूर्ण जांच के बाद पुलिस ने मामला सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कर, सायबर पुलिस की सहायता से जालसाज को तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button