रेलवे संघ के पूर्व अध्यक्ष पर संगीन आरोप : बाउन्सर्स के साथ आकर ऑफिस का ताला तोड़ा
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने किया था पिता-पुत्र को सस्पेंड, निकाली भड़ास, कार्यकर्ता पहुंच सिविल लाइन थाने

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर, यश भारत। डब्ल्यूसीआरएमएस के अध्यक्ष डॉक्टर आर पी भटनागर को संघ में परिवारबाद चलाने की गतिविधियों को लेकर रेलवे मजदूर संघ में आक्रोश फैल गया था। उनको एवं उनके पुत्र को संघ ने सस्पेंड करते हुए शो कॉज नोटिस जारी कर दिया था। जिसके बाद आज अपने कुछ बाउन्सर्स के साथ संघ के ऑफिस पहुंचे डॉक्टर भटनागर ने ऑफिस का ताला तोड़कर उसे खोल दिया। इतना ही नहीं संघ के मंडल अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें अंदेशा है कि संघ में रखी हुईं चाँदी, पीतल की मूर्तियां, कर्मचारियों के दिए जाने वाले गिफ्ट का सामान भी वह ले गए। जिसकी शिकायत करने आज संघ के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे।
उल्लेखनीय है की वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डबलूसीआरएमएस) में पिछले कुछ समय से चली आ रही खींचतान एक बड़े विस्फ ोट के रूप में उस समय तब्दील हो गई, जब एक बड़े गुट ने कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की, जिसमें सर्वसम्मति से पमरे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी भटनागर व उनके पुत्र अमित भटनागर जो कार्यकारी अध्यक्ष हैं, को संघ विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए संगठन से सस्पेंड करते हुए शोकॉज नोटिस जारी किया था। साथ ही भटनागर पिता-पुत्र के सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से छीन लिये गये थे। इस घटनाक्रम से संघ में हड़कम्प की स्थिति है. इस बैठक में पमरे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा, सीएम उपाध्याय, एसके वर्मा, सतीश कुमार सहित 112 वर्किंग कमेटी सदस्यों में से 79 उपस्थित रहे। जबलपुर के होटल डिलाइट में आयोजित पमरे मजदूर संघ के इस बड़े गुट की बैठक में जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडल से संघ के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बताया जाता है कि कार्यकारिणी ने एनएफ आईआर के कार्यकारी अध्यक्ष व पमरे मजदूर संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित भटनागर पर परिवारवाद व संगठन विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भटनागर, संघ में परिवारवाद फैला रहे हैं, वे अपने पुत्र अमित भटनागर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर अपना उत्तराधिकारी बना कर आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि अमित भटनागर रेलवे कर्मचारी नहीं है और न ही उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली का ज्ञान है. जिसके बाद पमरे मजदूर संघ की कायज़्कारिणी ने सवज़्सम्मति से अध्यक्ष डॉ. भटनागर व उनके पुत्र अमित भटनागर को संघ विरोधी गतिविधियों के कारण तथा असंवैधानिक तरीके से पद का दुरुपयोग करने के कारण निलंबित किया गया। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. इस दौरान वह संघ की किसी भी बैठक अथवा गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते थे।
निकाली भड़ास
्रएसएन शुक्ला मंडल अध्यक्ष डब्ल्यूसीआर ने बताया कि डॉक्टर आर पी भटनागर को संघ से सस्पेंड करना नाक का सवाल बना गया था। जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष अपने चंद साथियों के साथ आज सबेरे अशोक शर्मा जनरल सेकेट्री के ऑफिस में पहुंचे और ताला तोड़ दिया । जिसकी शिकायत थाने में की जा रही है।