डिंडोरीl वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल डिण्डौरी पुनीत सोनकर एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई सुरेन्द्र सिंह जाटव एवं वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर रेवा सिंह परस्ते के निर्देशन में वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर सामान्य के अन्तर्गत बीट दामीतितराही के वन कक्ष क्रमांक 609 आर.एफ. में अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुये एक स्वराज ट्रेक्टर ट्राली सहित रेत से भरा हुआ, वन कर्मचारियों के द्वारा पकड़कर जप्त किया गया।
उक्त रेत बुढ़नेर नदी जंगल से अवैध उत्खनन कर ट्रेक्टर से परिवहन किया जा रहा था। जिसकी जप्ती की कार्यवाही में वन कर्मचारी राजीव कुमार धुर्वे वनपाल, महेन्द्र सिंह पाटले वनरक्षक, फागू लाल कनोजे वनरक्षक, इन्द्रसिंह पट्टा वनरक्षक, तुलसीराम यादव बनरक्षक, अजय कुमार चौकसे वनरक्षक, राजेन्द्र सिंह मार्को उप वनक्षेत्रपाल, अजय कुमार तेकाम वनपाल,जगदीश कुमार परवार वनरक्षक, प्रेमवती मराची वनरक्षक, मुन्ना लाल यादव स्थाईकर्मी का विशेष योगदान रहा।