इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रूस-यूक्रेन महायुद्धः जबलपुर की दो लाड़लियां यूक्रेन में फंसी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

 

जबलपुर, यशभारत। रूस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध में दुनिया की नजर टकटकी लगाए बैठी है वही यूक्रेन में कई देशों के नागरिक अभी भी वही पर फंसे हुए है,,जहा हिंदुस्तान के बड़ी संख्या में नागरिक अभी भी यूक्रेन की राजधानी कीवी में अपने देश लौटने की उमीद लगा कर बैठे है। वही संस्कारधानी जबलपुर की दो बेटियां रिया पाठक और उसकी सहली स्मिता यूक्रेन की राजधानी में युद्ध के बीच फॅसी हुई है,जहा रिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रिया और उसकी सहली स्मिता दोनों एमबीबीएस की पढ़ाई यूक्रेन की राजधानी कीवी से कर रही है जो 5 साल से वही है ,जहा अचानक रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चालू हो गया है वही आज बेटी की फ्लाइट थी लेकिन रूस के अटैक के बाद सभी फ्लाइट्स यूक्रेन ने कैंसल कर दी जिसके चलते उनकी बेटी व उसकी सहली वापिस नही आ पाए। वही रिया के पिता ने बताया की वह लोग एयरपोर्ट के पास होटल में रुके हुवे है जहा सभी चीजें बंद पड़ी हुईं है वही खबर आ रही है की रूसी सेना ने कीवी में भी अटैक किया है,वही अभी बेटी से बात हुई थी वो कह रही है अभी तो सब ठीक है लेकीन आगे का कुछ नही कहा जा सकता,

रिया की माँ का रोरो कर बुरा हाल
यूक्रेन में फंसी रिया की माँ का रो रो कर बुरा हाल है,जहा रिया की माँ ने गुहार लगाई है की बेटी को कैसे भी वापिस हिन्दुतान लाया जाएत्रिमूर्ति नगर शास्त्री बिहार निवासी प्रवीण कुमार पाठक की बेटी रिया पाठक 23 वर्ष यूक्रेन की बिनप्रो शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। उसके साथ ही जबलपुर विजय नगर निवासी सतीश कुमार ठाकुर की पुत्री इशिता ठाकुर भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। दोनों का यूक्रेन में पढ़ाई का पांचवां साल है। यूक्रेन के बदले हालात के बाद से बेटियों के परिजन घर में परेशान हैं और लगातार बेटियों से फोन पर हालचाल पूछ रहे हैं।

हर घंटे कर रहे फोन पर बात

प्रवीण पाठक ने बताया कि उनकी हर घंटे रिया से बात हो रही है। वह पूरी तरह सुरक्षित एक होटल में ठहरी हुई है। उन्होंने बताया कि रिया को यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक हफ्ते पूर्व ही भारत लौटने की सलाह दी थी। जिसके बाद उसने फ्लाइट में टिकट बुक करवा लिया था। वह विनप्रो शहर से कीव गई थी। यही से उसे गत दिवस भारत आने के लिए हवाई जहाज से बैठना थाए लेकिन रूसी हमले के साथ ही यूक्रेन की सभी उड़ानों को निरस्त कर दिया है। इस वजह से रिया और उसकी सहेली इशिता ठाकुर फिलहाल वहीं एक होटल में इंतजार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोंनों सुरक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App