मध्य प्रदेशराज्य

रुक रुक कर हो रही बारिश : संजय सरोवर भीमगढ़ बांध का बढ़ा जलस्तर, 3 गेट से नदी में छोड़ा जा रहा पानी

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी मुख्यालय सहित जिले के आठों विकासखण्ड में रुक रुककर बारिश हो रही है। जिसके कारण नदी नाले,पुल पुलिया लबालब हो गए हैं और रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। जिले में अब तक लगभग 1300 मिमी वर्षा हो चुकी है। बीते चार दिनों से जिले में रूक-रूककर हो रही जोरदार वर्षा के चलते जीवनदायिनी वैनगंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। और लखनवाड़ा,मझगवां, सुनवारा सहित अन्य घाटों तक पानी ऊपरी हिस्से तक आ गया है।

वहीं बैनगंगा नदी पर बने संजय सरोवर भीमगढ़ बांध लगातार वर्षा से 518.35 मीटर तक भर गया है। जुलाई से अब तक कई बार भीमगढ़ बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा चुका है। सितंबर समाप्ति पर है लेकिन बांध में पानी की आवक बनी हुई है इसे देखते हुए भीमगढ़ संजय सरोवर बांध के गेट आज सुबह खोले गए हैं जिससे बालाघाट भंडारा जिले में नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।बांध की उच्चतम जल भराव क्षमता 519.38 मीटर है।  

कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग, तिलवारा बाँयी तट नहर संभाग केवलारी ने बताया कि बांध के गेट क्रमांक 4, 5, 6 को 1-1 मीटर तक खोला गया है। इस प्रकार कुल 3 मीटर की ऊंचाई तक खोलकर 28 सितंबर की सुबह 9 बजे से लगभग 16,000 घनफीट प्रति सेकेंड (458 क्यूमेक्स) की दर से पानी वैनगंगा नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। संजय सरोवर परियोजना अंतर्गत भीमगढ़ बांध का जलस्तर 518.35 मीटर तक पहुँचने पर अतिरिक्त जल छोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने वैनगंगा नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने व आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button