देश
रिश्ता तय होने से नाराज थी अर्चना तिवारी, पढ़ना चाहती थी इसलिए भागी- रेल SP राहुल लोढ़ा का खुलासा

अर्चना तिवारी मामले में GRP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेल SP राहुल कुमार लोढ़ा ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अर्चना तिवारी के लिए लगातार शादी के रिश्ते आ रहे थे, लेकिन वो शादी नहीं करना चाहती थी. शुजालपुर के रहने वाले सारांश से अर्चना की इंदौर में दोस्ती हुई थी. एक ही ट्रेन में उस दिन दोनो यात्रा कर रहे थे.
रेल SP राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि सारांश ने कुछ लीगल एडवाइज ली थी. इस बीच अर्चना के घर वालों ने पटवारी के साथ रिश्ता तय कर दिया था और घर वालों ने अर्चना पर पढ़ाई छोड़कर शादी का दबाव बनाया. अर्चना ने सारांश से हरदा में ढाबे पर बैठक बात की और भागने की प्लानिंग बनाई, लेकिन बाद में भागने की प्लानिंग कैंसल कर दी और गुमशुदगी की साजिश रची. अर्चना को लगा था कि GRP मिसिंग पर इतना ध्यान नहीं देगी






