जबलपुरमध्य प्रदेश

राहुल गांधी ने की घोषणा :  हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को साल में एक लाख व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन दोगुना

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

मंडला , यश भारत l अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने धनौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए रोजगार व आदिवासी अधिकार की बात कर लोगों को प्रसन्न कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनी तो केन्द्र में 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी।

 

 

50 फीसदी से अधिक जहां आदिवासी आबादी होगी, वहां लोकल अधिकार उनको दिए जाएंगे। इसके लिए उनको दिल्ली और भोपाल से आदेश लेना नहीं पड़ेगा। जल, जमीन व जंगल पर आदिवासी का पहला अधिकार है। वे भारत के मूल निवासी हैं। गरीब महिलाओं के खाते में एक लाख रुपए प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाला वेतन दोगुना किया जाएगा। राहुल गांधी की इस बात पर जनसभा में उपस्थित महिलाएं और आदिवासी समाज के लोगों ने नारे लगाए।धनौरा पहुंचे राहुल गांधी मंच पर अधिकांश समय दोनों हाथ की हथेलियों को बांधे हुए बैठे रहे।

 

मंडला कांग्रेस प्रत्याशी के संबोधन के समय उन्होंने मंच संचालन करने वाले को बुलाकर प्रत्याशी को अपनी बात जल्द खत्म करने का संदेश भेजे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीत्तू पटवारी से मंच पर ही करीब एक से डेढ़ मिनट तक गुफ्तगू करते नजर आए। इसके पूर्व राहुल जब मंच पर पहुंचे तो वहां मौजूद नेताओं को सख्ती से अपना मोबाइल नहीं निकालने का निर्देश संचालक ने दिया।

 

संबोधन के लिए राहुल उठे और करीब 32 मिनट तक भाषण दिए। राहुल इस दौरान भाजपा पर हमलावर कम बल्कि सरकार बनने पर लोगों को क्या-क्या लाभ मिलेगा? यह बात पूरी दमदारी के साथ रखे।

Related Articles

Back to top button