देश

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में जबलपुर में हुई भाजपा की संभागीय बैठक, सीएम डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहे मौजूद

जबलपुर, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना के परिप्रेक्ष्य में आज जबलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में महाकौशल संभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी रही। बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर श्री नड्डा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, जनता की सेवा के संकल्प को प्रगाढ़ करने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताओं को रेखांकित किया। बैठक में भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह समेत संभाग के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

FB IMG 1756119513495
FB IMG 1756119494296 FB IMG 1756119489312 FB IMG 1756119483877

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button