जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने शहडोल जा रहे लोगों की बस दुर्घटनाग्रस्त 10 घायल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने शहडोल जा रहे लोगों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जबलपुर के खंडबल से बस शहडोल के लिए रवाना हुई थी। सुबह 10.30 बजे कटनी जिले में बस पलट गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों को कटनी जिला अस्पताल और सिहोरा व उमरिया के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

बस में 35 से 40 लोग सवार थे। कटनी जिले के पान उमरिया के पास अचानक मोड़ पर यह बस पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार पर सबसे पहले स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की। हादसे में ग्राम तपा खुड़ावल निवासी आशु कोल (22) की मौत हो गई है। सरपंच पति राजेश कुमार मिश्रा (35) और सचिव राम किशोर पटेल (45) की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही कटनी कलेक्टर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरिया पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel