रामलला के दर्शन कर भर आई अखियां: एक ही दिन में लाखों का आया चढ़ावा, महादेव की हुई प्राण प्रतिष्ठा

जबलपुर यश भारत। अयोध्या में राम महोत्सव की तर्ज पर ग्राम पडवार में विराजे रामलला के दर्शन कर भक्तों की अखियां भर आई। यहां भक्तों का जोश देखते ही बन रहा था करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने एक ही दिन में रामलला के दर्शन किए और रिकॉर्ड तोड़ लाखों रुपए का चढ़ावा भी चढ़ाया गया वहीं महादेव और नौ देवियों की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई साथ ही महा आरती में भक्तों का हुजूम लगा रहा।
पूरे देश में राम महोत्सव का उल्लास है ग्राम पडवार सहित बरेला परतला पिपरिया हिनोतिया सहित करीब 20 ग्रामों में भगवान की शोभायात्राएं निकल गई। जिसमें हजारों भक्तों ने सम्मिलित होकर भगवान का गुणगान किया।
इसी की तर्ज में ग्राम पडवार में रामलला सहित नौ देवियों और महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वही महा आरती के बाद पूरी रात भव्य आतिशबाजी की गई साथ ही हजारों लोगों ने सम्मिलित होकर भंडारे का स्वाद भी चखा और रामधन संकीर्तन किया।