देश

रात ढाई बजे युवक की चाकू मारकर जघन्य हत्या, मामूली विवाद बनी युवक की मौत की वजह, रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र की वारदात

कटनी, यशभारत। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीमराव चौक स्थित पानी टंकी के पास बीती रात करीब ढाई बजे तीन युवकों ने मामूली विवाद को लेकर एक 24 वर्षीय युवक की चाकू से निर्मम हत्या कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में हडक़म्प मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि चाकू के हमले से बुरी तरह घायल युवक को परिजनों और उसके दोस्तों द्वारा तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन अत्यधिक रक्तस्त्राव की वजह से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रंगनाथनगर थाना क्षेत्र स्थित भीमराव चौक पानी टंकी के पास निवासी 24 वर्षीय आदित्य मिश्रा पिता सूरज मिश्रा मुंबई में किसी शिप कंपनी में काम करता है। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। दो-तीन दिन पहले किसी आपसी बात को लेकर वहीं रहने वाले विवेक वंशकार, विवेक वंशकार और नितिन बर्मन से उसका विवाद हो गया था। विवाद के बाद से आरोपी उससे सबक सिखाने की फिराक मेें थे। बताया जाता है कि आज से गणेशोत्सव पर्व शुरू हो रहा है, जिसक चलते आदित्य मिश्रा मोहल्ले में अपने दोस्तों के साथ गणेशोत्सव की तैयारी में लगा हुआ था, इसी दौरान विवेक वंशकार, विवेक वंशकार और नितिन बर्मन वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करते हुए एक के बाद एक चाकू से दनादन कई वार किए, जिससे वह वहीं पर अचेत हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घटना की खबर मिलते ही परिजनों तत्काल आदित्य को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावरों की पहचान करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

इनका कहना है

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर कार्यवाही की गई है। युवक का दो दिन पहले आरोपियों से विवाद हो गया था। जिसके चलते यह वारदात हुई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नवीन नामदेव, थाना प्रभारी, रंगनाथनगर

IMG 20250827 WA0694

IMG 20250827 WA0695

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button