राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज 2 अक्टूबर को सागर जिले के बीना आयेंगे

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ राज्यसभा सांसद व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज 02 अक्टूबर को अल सुबह सागर जिले के बीना पहुंच रहे हैं। वे यहां गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सरपंच संघ की मांगों के संबंध में ज्ञापन एवं पत्रकार वार्ता तथा बीना रिफाइनरी एवं बड़े उद्योगों से पीड़ित किसानों एवं युवाओं से चर्चा करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे आज बुधवार 02 अक्टूबर को सुबह 03.50 पर ट्रेन द्वारा बिना पहुंचेंगे। वे यहां आकर सुबह 10.00 बजे गाँधी तिराहा स्थित महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सांसद दिग्विजय सिंह सुबह 11.00 बजे ग्राम पंचायत सतोरिया में राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्यप्रदेश की मांगों के संबंध में ज्ञापन एवं पत्रकार वार्ता में हिस्सा लेंगे।
दोपहर 01 बजे वे ग्राम पंचायत पार में बीना रिफाइनरी एवं बड़े उद्योगों से पीड़ित किसानों एवं युवाओं से चर्चा करेंगे। श्री सिंह शाम 04 बजे व्हाया विदिशा, रायसेन मार्ग से भोपाल रवाना होंगे। उनके बीना आगमन पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार, पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व पार्षद अभिषेक बिलगैंया, राष्ट्रीय सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रीति वीरेन्द्र पटेल आदि ने सभी कांग्रेसजनों से उपस्थित होने की अपील की है।