नरसिंहपुर,तेंदूखेड़ा l राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 एवं 44 जबलपुर भोपाल सड़क मार्ग के बीच राजमार्ग चौराहे पर आये दिन दुर्घटना घटित होना अब आम बात हो गई है।एक कंटेनर भारी बड़े पाइप लेकर जा रहा था कि अचानक अंसतुलित होकर पलट गया। जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया ।
बाद में धीरे-धीरे शुरू हुआ।हालांकि इस बार कोई व्यक्ति कंटेनर के नीचे नहीं दबा। पूर्व में यहां पर घटित हुई घटनाओं में यहां पर खड़ी मारुति कार एवं एक दुकान कंटेनर घुसने से मौतें भी हो चुकी है। फिर भी प्रशासन ने सुधार की दिशा में अभी तक कोई उचित व्यवस्था नहीं बनाई है। चौराहे पर सड़क मार्ग पर फैले अतिक्रमण दुकानों के कारण भारी बाहनों को हमेशा आवागमन में परेशानी हुआ करती है।एन एच आई द्वारा निर्धारित मापदंडों को ध्यान में रखे बगैर ही अपनी मनमानियों के कारण इन गतिविधियों को जन्म दिया है।जो आज गले की फांस बनें हुए हैं। दुर्घटना घटित होने के बाद कुछ समय के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी सजग दिखाई देने लगते हैं फिर बात वहीं पहुंच जाती है। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रभाव से राजमार्ग चौराहे की समुचित व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
Back to top button