रांझी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का गुम गया तोता : 15 हजार का दिया विज्ञापन

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का तोता गुम हो गया। जिसके बाद युवक ने तोते को खोजने वाले को 15 हजार रुपए का इनाम देने की विज्ञापन दिया है। उसने पंपलेट छपवाकर तोता ढूडऩे में उसकी मदद करने की गुहार लगाई है। दो साल से घर का सदस्य बन चुका बिट्ठू के बिना परिवार का मन नहीं लग रहा। दरअसल परिवार के लोगों ने तोते को बिट्ठू नाम दिया थे। वह परिवार के सदस्यों के आवाज की नकल कर लेता था। खुद से पिंजरे को खोल लेता था। दो नवंबर से परिवार उसे ढूंढने में परेशान हैं।
रांझी मानेगांव निवासी अमन चौहान बैंगलुरु में सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। उनके पिता श्यामवीर चौहान आर्मी में हैं। कोविड के बाद से ही अमन घर से ही काम कर रहे हैं। अमन के मुताबिक दो साल पहले बिट्ठू उनके घर का सदस्य बना था, तब वो दो माह का था। 3600 रुपए में वे दो तोते खरीद कर लाए थे। एक की कुछ समय बाद मौत हो गई थी। बिट्ठू बचा रहा। बिट्ठू एक तरह से दोस्त बन गया था।
21 दिन हो गए बिछड़े
बिट्ठू दो नवंबर को गायब हो गया। उसका पिंजरा खुला था। आशंका है कि वह पिंजरा खोलकर निकल गया होगा। तब से अमन और उनका परिवार अपने प्यारे बिट्ठू को ढूंढ रहा है। परिवार को 21 दिन हो गए, बिट्ठू को तलाश करते हुए।
15 लोगों के फोन आए, नहीं मिला तोता
अमन ने बताया कि गुम हुए तोते को ढूंढऩे पर 15 हजार रुपए मिलने का विज्ञापन देख लोगों के फ ोन आने लगे हैं। कई लोग उसे दूसरा तोता दिखा चुके हैं। पर उनका बिट्टू नहीं मिला। अब तक 15 से अधिक लोगों के कॉल आ चुके हैं।