जबलपुरमध्य प्रदेश
रांझी में सूने घर का टूटा ताला : सोने चांदी के जेवरात और पांच हजार नगदी उड़ाकर चोर हुए फरार

जबलपुर, यशभारत। रांझी के परियट ग्रीन सिटी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान मकान मालिक बाहर गया हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार शुरेश लोधी ने पुलिस को बताया कि वह परियट ग्रीन सिटी में रहता है और काम से बाहर गया हुआ था। जब वापस आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ पड़ा था और घर के लॉकर से लाखों के कीमती सोने चांदी के जेवरात और नगदी गायब थे। पुलिस अब सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी को तलाश करने में जुटी है।